Apple देगा Google को टक्कर,
अपना खुद का सर्च इंजन लॉन्च करने
की कर रहा तैयारी
बिजनेस डेस्क. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल टक्कर देने की तैयारी में है. दरअसल एपल ने अपना सर्च इंजन (apple search engine) लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. अगर ऐसा होता है तो गूगल के मार्केट पर बहुत ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा.
फिलहाल गूगल ने सर्च इंजन मार्केट पर अकेले दबदबा कायम रखा हुआ है. कई सालों से अकेले गूगल की ही इस मार्केट पर धाक जमी हुई है. जब भी किसी को कुछ सर्च करना होता है, वो सबसे पहले गूगल को ही खोलता है. कुछ सालों पहले तक एक समय था जब याहू भी इस मार्केट का राजा हुआ करता था और गूगल को टक्कर दिया करता था.
लेकिन अब हालात बदल चूके हैं.
सर्च इंजन के मामले में गूगल की बादशाहत है. इस समय इस स्पेस में उसकी धमक है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपल इसे गूगल के विकल्प के तौर पर पहले अपने डिवाइस में लगा जा सकता है. बाद में पब्लिक के लिए लॉन्च किया जा सकता है ऐसी उम्मीद की जा रही है.
एपल सर्च इंजन के मार्केट में आने के कई कारण है. लेकिन सबसे बड़ा कारण कंपनी की कमाई को और ज्यादा बढ़ाना है. तो वहीं इसका दूसरा कारण गूगल और एपल की डील का खत्म होना माना जा रहा है. गूगल ने आईफोन, आईपैड और मैक ओएस में अपने डिफॉल्ट सर्च इंजन को डालने के लिए एपल के साथ कोरोड़ों की डील कर रखी है. जो कि जल्द खत्म होने वाली है. ऐसे में कंपनी अब अपना खुद का सर्च इंजन अपने ग्राहकों को डालकर देने का प्लान बना रही है.
यूके कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी ने कई बार इसका विरोध किया है कि आईफोन में गूगल का सर्च डिफॉल्ट इंजन होता है. जिसके कारण दूसरी कंपनियों और दूसरे सर्च इंजन को मौका नहीं मिल पाता है. ऐसे में यूके कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी का कहना है कि एपल का मार्केट शेयर दुनिया भर में काफी ज्यादा है, इसलिए कंपनी को खुद का स्वतंत्र सर्च इंजन शुरू करना चाहिए. ताकि दूसरे सर्च इंजन को भी मौका मिल सके.
एक टिप्पणी भेजें