आ गया दुनिया का सबसे धांसू डिस्प्ले
वाला स्मार्टफोन
Xiaomi ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया गया है और इस इवेंट में Mi 10 सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Mi 10 Ultra लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120x अल्ट्रा जूम कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि अभी कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इसे भारत समेत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं Mi 10 Ultra की कीमत से लेकर फीचर्स तक सब—कुछ।
Xiaomi Mi 10 Ultra की कीमत
Mi 10 Ultra के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,299 यानि करीब 57,000 रुपये है।
जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 5,59 यानि लगभग 60,100 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 करीब 64,400 रुपये है। वहीं हाई एंड वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 लगभग 75,200 रुपये है। इसमें 16GB रैम और 512GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी सेल चीन में 16 अगस्त से शुरू होगी।
एक टिप्पणी भेजें