National Sports Day: राष्ट्रीय
खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद खिलाड़ियों को
ऑनलाइन देंगे पुरस्कार
नई दिल्ली. भारत के राष्ट्रपति के हाथों से सीधे खेल पुरस्कार प्राप्त करना सबसे ज्यादा अच्छा होता, लेकिन कुछ खिलाड़ी फिर भी खुश हैं कि कोरोनाकाल में सरकार उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिये वर्चुअल समारोह आयोजित कर रही है. राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर पहली बार ऐसा होगा कि चुने खिलाड़ियों, कोचों और खेल विकास संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअल समारोह में पुरस्कार मिलेंगे. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को बताया कि 74 विजेताओं में से 65 इस समारोह में शामिल होंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ऑनलाइन पुरस्कार प्रदान करेंगे.
देश के विभिन्न भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रों से पुरस्कार विजेता इस समारोह में हिस्सा लेंगे. इस साल के पांच खेल रत्न में से एक टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कहा, 'हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा कि इस महामारी से जीवन स्थिर हो गया है लेकिन मैं इस समारोह के लि काफी उत्साहित हूं.
एक टिप्पणी भेजें